रायडीह में महिला की चोटी कटी, दहशत

Published at :23 Aug 2017 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
रायडीह में महिला की चोटी कटी, दहशत

रायडीह: रायडीह प्रखंड के नवागढ़ हरिनाछपर में एक महिला की चोटी काटने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना मिलने के बाद महिला को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर रायडीह पुलिस पहुंच कर महिला को रायडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया है. महिला ने बताया कि जुगनू की […]

विज्ञापन

रायडीह: रायडीह प्रखंड के नवागढ़ हरिनाछपर में एक महिला की चोटी काटने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना मिलने के बाद महिला को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर रायडीह पुलिस पहुंच कर महिला को रायडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया है.

महिला ने बताया कि जुगनू की तरह दिखने वाली किसी चीज ने उसका बाल काटा है. इतना ही नहीं, उसके घर के सामने कई लोगों के काटे गये बाल को भी रखा पाया गया. बाल काटने की यह जिला में तीसरी घटना है. सबसे पहले उर्मी पंचायत के टीरोटोली गांव में एक महिला की, फिर पतिया गांव में एक बच्ची की बाल कट गयी. अब तीसरी घटना हरिनाछापर गांव की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola