फूट डालो व शासन करो की नीति पर काम कर रही है भाजपा : सुशील

चैनपुर: भाजपा सरकार फूट डालो व शासन करो की नीति अपना कर सरना व ईसाई को लड़ना चाहती है. यह सरकार पूरे झारखंड में अराजकता का माहौल बना कर सत्ता में बना रहना चाहती है. कभी सीएनटी, एसपीटी एक्ट, तो कभी स्थानीय नीति, तो कभी धर्मांतरण बिल के नाम पर जनजातीय समाज को तोड़ने का […]
ये बातें जनजातीय युवा नेता सह उप प्रमुख सुशील दीपक मिंज ने कही. झारखंड सरकार द्वारा धर्मांतरण बिल पारित करने के विरोध में मंगलवार को जनसंघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे. सामाजिक कार्यकर्ता बसंत गोप व विश्वनाथ उरांव ने कहा कि सरना व ईसाई समाज में उन्माद पैदा करने के लिए भाजपा सरकार ने धर्मांतरण बिल लाया है. आदि काल से ईसाई व सरना समाज भाईचारे व प्रेम के साथ रहता आया है, जिसे यह सरकार देख नहीं पा रही है. प्लासिदियुस टोप्पो व अनूप संजय टोप्पो ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के अस्तित्व को मिटा देना चाहती है. उन्होंने स्थानीय विधायक व सांसद को आड़े हाथों में लेते हुए उन्हें ईसाई विरोधी बताया.
कांग्रेस नेता चुमनू उरांव व बैरागी उरांव ने कहा कि जनजातीय समाज के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी. धरना के उपरांत सीएम रघुवर दास, विधायक शिवशंकर उरांव व सांसद सुदर्शन भगत का पुतला दहन किया गया. मौके पर नवीन कुजूर, रणधीर कुजूर, विक्टर एक्का, ज्योति नीलीमा, उषा लिमा तिग्गा, एमरेंसिया कुजूर व अशोक उरांव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




