ओके::गुम: हाथी ने सात घरों को तोड़ा, अनाज बरबाद किया

Published at :22 Aug 2017 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::गुम: हाथी ने सात घरों को तोड़ा, अनाज बरबाद किया

ओके::गुम: हाथी ने सात घरों को तोड़ा, अनाज बरबाद किया 22 गुम 8 व 9 में हाथी द्वारा तोड़ा गया घरप्रतिनिधि, जारी(गुमला)जारी प्रखंड के जरडा मरियम टोली में सोमवार की रात एक जंगली हाथी ने जम कर उत्पात मचाया. हाथी ने सात घरों को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे धान, चावल, डेगची-बर्तन को […]

विज्ञापन

ओके::गुम: हाथी ने सात घरों को तोड़ा, अनाज बरबाद किया 22 गुम 8 व 9 में हाथी द्वारा तोड़ा गया घरप्रतिनिधि, जारी(गुमला)जारी प्रखंड के जरडा मरियम टोली में सोमवार की रात एक जंगली हाथी ने जम कर उत्पात मचाया. हाथी ने सात घरों को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे धान, चावल, डेगची-बर्तन को नष्ट कर दिया. पीड़ितों ने बीडीओ सह सीओ प्रवीण केरकेट्टा से मुआवजे की मांग की है. जानकारी के अनुसार, हाथी रात करीब 12:00 बजे जरडा पहाड़ से जरडा लुखीछापर होते हुए मरियम टोली पहुंचा. सबसे पहले ठुना मलार के घर को ध्वस्त किया और एक क्विंटल धान खा गया. उसके बाद जखू नायक का एक मन धान खा गया. तत्पश्चात एलिभयुस मिंज, सरिता तिग्गा, जीवंती कुजूर, सिरिला चीक बड़ाइक और अमृत कुजूर के घर को ध्वस्त कर धान व मकई को खा गया. दुकान का सामान और बर्तन आदि को बरबाद कर दिया. हाथी ने जीवंती कुजूर के घर को ध्वस्त करने के बाद बारी में लगी मकई की फसल को रौंद डाला. ग्रामीणों ने दो-तीन घंटे बाद बड़ी मुश्किल से हाथी को भगाया. फिलहाल हाथी जरडा पहाड़ पर शरण लिये हुए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola