छह मजदूरों को मिला बेरोजगारी भत्ता

Published at :19 Aug 2017 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
छह मजदूरों को मिला बेरोजगारी भत्ता

बसिया. इटाम पंचायत के छह मजदूरों को मनरेगा के तहत काम मांगने के 15 दिन के अंदर काम मुहैया नहीं के कारण बेरोजगारी भत्ता दिया गया. जानकारी के अनुसार, आठ मई 2017 को आठ मजदूरों ने मनरेगा के तहत काम की मांग की थी, जिसे 15 दिन के अंदर काम मुहैया नहीं कराया गया. जब […]

विज्ञापन
बसिया. इटाम पंचायत के छह मजदूरों को मनरेगा के तहत काम मांगने के 15 दिन के अंदर काम मुहैया नहीं के कारण बेरोजगारी भत्ता दिया गया. जानकारी के अनुसार, आठ मई 2017 को आठ मजदूरों ने मनरेगा के तहत काम की मांग की थी, जिसे 15 दिन के अंदर काम मुहैया नहीं कराया गया. जब मामला सामने आया, तो मजदूरों ने महिला विकास मंडल के माध्यम से 29 मई को बेरोजगारी भत्ता की प्रखंड प्रशासन से मांग की.
तीन माह बीत गये व काम नहीं मिला. जिस कारण छह मजदूरों को 7812 रुपया मुखिया द्वारा दिया गया. वहीं आर्या पंचायत में भी 10 मजदूरों ने फरवरी में काम के लिए आवेदन दिया था, लेकिन आज तक उन्हें काम नहीं मिला है. मौके पर मुखिया जीवन मसीह, पुष्कर झा, चंद्रशेखर कुमार, कृष्ण गोप व सुमन मगहिया सहित मजदूर मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola