गुमला में दंपति से चार लाख के गहने लेकर फरार हुए दो शातिर ठग

Updated:
विज्ञापन
gumla fraud news

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Gumla News: गुमला सदर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खेल-तमाशा दिखाने वाले दो शातिर ठगों ने दंपती से गहने ठग लिए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड के गुमला सदर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और झांसे का फायदा उठाकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खेल-तमाशा दिखाने वाले दो शातिर ठगों ने एक दंपति को ‘दोष और परेशानी दूर करने’ का झांसा देकर करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए और मौके से फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित दंपति सदमे में है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

पालकोट रोड पर हुई थी मुलाकात 

जानकारी के अनुसार ढोढरीटोली निवासी संजय कुमार और उनकी पत्नी यशुमती कुमारी गुमला थाना पहुंचे और अज्ञात ठगों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. दंपति ने पुलिस को बताया कि सुबह पालकोट रोड स्थित शराब दुकान के समीप उनकी मुलाकात दो खेल-तमाशा दिखाने वाले लोगों से हुई. बातचीत के दौरान दोनों ठगों ने बड़ी चालाकी से दंपति को अपने झांसे में ले लिया. बताया गया कि ठगों ने दंपती को यह विश्वास दिलाया कि उनके परिवार पर “बुरा साया” और “दोष” है, जिसके कारण जीवन में परेशानियां बढ़ रही हैं. ठगों ने दावा किया कि वे विशेष पूजा और साधना के जरिए सारी बाधाएं दूर कर देंगे. इसी दौरान उन्होंने दंपती का मोबाइल नंबर लिया और शाम में चंदाली खरका नदी के पास खटवा नदी पुल के पास बुलाया. 

महिला से उतरवाए सारे गहने

शाम को जब दंपति बताए गए जगह पर पहुंचे तो दोनों ठगों ने वहां कथित पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र का नाटक शुरू किया. इसके बाद महिला से कहा गया कि शरीर पर पहने सभी गहने उतारकर पूजा के लिए देने होंगे. तभी “दोष समाप्त” होगा. अंधविश्वास और भरोसे में आकर महिला ने अपने सारे गहने उन्हें सौंप दिये. इसके बाद एक ठग आभूषण लेकर पुल के नीचे उतरा और दंपति को आंख बंद कर ध्यान लगाने के लिए कहा गया. दोनों पति-पत्नी कुछ देर तक वहीं बैठे रहे. लेकिन जब काफी समय बीत गया तो उन्हें शक हुआ. आंख खोलकर देखा तो दोनों ठग मौके से गायब थे. आसपास काफी खोजबीन की गई. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. 

पुलिस जांच में जुटी 

ठगी का एहसास होते ही दंपती बदहवास हालत में गुमला थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पीड़ितों ने बताया कि ठग करीब चार लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार हुए हैं. घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी खंगाली जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे, तंत्र-मंत्र, खेल-तमाशा या चमत्कार के नाम पर भरोसा न करें और सतर्क रहें.

यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola