श्रीपुर बाजार दुर्गामंदिर में विपदा हरनी माता की हुई पूजा

मंदिर प्रांगण में दर्जनों महिला श्रद्धालु प्रसाद का डाला लेकर पहुंची. माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की गयी.
प्रतिनिधि, बोआरीजोर श्रीपुर बाजार के दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां विपदा हरनी का पूजा धूमधाम से पूजा की गयी. मंदिर प्रांगण में दर्जनों महिला श्रद्धालु प्रसाद का डाला लेकर पहुंची. माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की गयी. पंडित उदयकांत मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष बंगाली समाज की महिला माता की पूजा-अर्चना करती है. बंगाली समाज के साथ-साथ अन्य समाज के भी महिला मंदिर प्रांगण में पहुंचकर पूजा अर्चना की. उन्होंने कहा कि माता दुर्गा का रूप संकट हरने का होता है. इसलिए इसे विपदा हरनी भी कहा जाता है. माता की पूजा अर्चना 13 प्रकार के फूल ,फल व 13 धुबरी घास से की गयी. माला पहनाया गया. श्रद्धालुओं ने माता से घर व गांव के सभी व्यक्ति के संकट हरने की प्रार्थना की गयी. माता से क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की गयी. मौके पर डोली देवी, मंजू देवी, बेबी देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




