आंगनबाड़ी सेविका के साथ पति ने की मारपीट, मामला दर्ज

Updated at : 03 May 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविका के साथ पति ने की मारपीट, मामला दर्ज

महिला पर हथौड़े से किया गया प्रहार

विज्ञापन

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डहुपघार की महिला अलका मुर्मू को उसके पति द्वारा बेरहमी से पीट दिया गया है. पति सुंदर मरांडी ने महिला के साथ मारपीट की है. बताया जाता है कि महिला पर हथौड़े से प्रहार किया गया है, जिसमें महिला की हालत भी गंभीर है. जानकारी के अनुसार महिला आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका है. महिला सेंटर पर काम कर रही थी, तभी उसके पति बिना कुछ कहे हथौड़े से अचानक सिर पर वार कर दिया. इसके बाद महिला गिरकर बेहोश हो गयी. गिरने के बाद भी आरोपी पति द्वारा महिला के सिर पर दो-तीन बार प्रहार कर दिया गया, जिसके बाद महिला बुरी तरह घायल हो गयी. महिला का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. नगर थाना की पुलिस द्वारा महिला का बयान दर्ज किया गया है. इस मामले में पोड़ैयाहाट थाना की पुलिस ने फर्द बयान के आलोक में महिला के आवेदन पर कांड संख्या 53/24 के तहत जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित महिला के नगर थाना द्वारा लिये गये फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola