शिशु विद्या मंदिर के नवनियुक्त प्रधानाध्यापक ने लिया पदभार ग्रहण

Updated:
विज्ञापन
शिशु विद्या मंदिर के नवनियुक्त प्रधानाध्यापक ने लिया पदभार ग्रहण

विद्यालय परिवार के सहयोग से शिक्षा और अनुशासन में सुधार का लिया संकल्प

विज्ञापन

ललमटिया स्थित सिदो-कान्हू शिशु मंदिर के प्रांगण में नवनियुक्त प्रधानाध्यापक राकेश सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह और सचिव निशु टिबड़ेवाल ने उन्हें गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. राकेश सिन्हा ने कहा कि विद्या भारती संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग लेकर विद्यालय को सफलतापूर्वक संचालित करने का प्रयास करेंगे. विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और अनुशासन को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा और अनुशासन के साथ विकसित करने का संकल्प लिया ताकि विद्यालय का नाम रोशन हो. नवनियुक्त प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के लिए शिक्षक, बच्चे और अभिभावक का सहयोग आवश्यक है. सभी के मिलकर प्रयास करने से विद्यालय की स्थिति और बेहतर होगी. इस दौरान शिक्षक विजय कुमार दांगी, अवध बिहारी, प्रीतम कुमार, प्रदीप गुप्ता, अभय कांत तिवारी, रिंकी कुमारी, साधना तिवारी, कल्पना सिंह, पायल कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola