तेतरिया मोड़ पर पुलिस ने की वाहनों की जांच
जांच में दर्जनों दो पहियावाहन चालकों का कागजात व डिक्की की जांच की गयी.
गोड्डा, ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बोआरीजोर-मिर्जाचौकी मुख्य मार्ग में तेतरिया मोड़ के पास थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच में दर्जनों दो पहियावाहन चालकों का कागजात व डिक्की की जांच की गयी. जांच कर रहे एसआइ बिमल शर्मा ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गाड़ी ड्राइव करते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें .दो व्यक्ति से अधिक सफर न करें. अन्यथा, पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने चारपहिया वाहन की भी डिक्की आदि की जांच की. जांच के दौरान थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया की लोकसभा चुनाव व अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










