ठनका गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ठाकुरगंगटी के सिंघाईचक गांव में खेत में घास काट रहे 60 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत सिंघाईचक पोखरिया गांव में सोमवार दोपहर ठनका गिरने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पैरू महतो (60), पिता स्वर्गीय हरि महतो के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी पार्वती देवी एवं पुत्र कालीचरण महतो ने बताया कि पैरू महतो प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी बहियार में घास काटने गये थे.

विज्ञापन

इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह घटनास्थल पर ही गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने घटना देख शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल हरिदेवी रेफरल अस्पताल, ठाकुरगंगटी ले जाया गया, जहां डॉ. संजय कुमार मिश्रा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola