ट्रांसफार्मर का क्वाइल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का क्वाइल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

ललमटिया पुलिस ने ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने चोरी का सामान और कटर मशीन भी बरामद की है।

विज्ञापन

ललमटिया थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर का क्वाइल चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लौंहाडिया गांव में लगे ट्रांसफार्मर का क्वाइल चोरी कर लिया गया था. इस संबंध में 31 जुलाई को ललमटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मंसूर अंसारी (ग्राम ओबी डंप, ललमटिया), सुकरउदीन अंसारी (ग्राम हटिया फील्ड, ललमटिया) तथा मोहम्मद इमरान अंसारी (ग्राम बड़ा भोराय) को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का क्वाइल, एक कटर मशीन तथा एक रेंच भी बरामद किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola