मांछीटांड़ पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का श्रम मंत्री ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
मांछीटांड़ पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का श्रम मंत्री ने किया शिलान्यास

ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी आसानी

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के मांछीटांड़ पंचायत में बुधवार को श्रम नियोजन मंत्री एवं गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने निर्माण होने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. जिला परिषद गोड्डा के 15वें वित्त स्वास्थ्य के तहत स्वीकृत इस उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा. इस अवसर पर मांछीटांड़ पंचायत की मुखिया अनुपम कुमारी और उपप्रमुख गायत्री देवी ने मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण से मांछीटांड़, टेंगर, तेलनी, दाढ़ीघाट, सुंदरमोर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी. इस दौरान मंत्री ने टेंगर में बने शिव मंदिर का भी उद्घाटन किया. साथ ही पंचायत के ग्रामीणों ने विकास कार्यों से संबंधित आवेदन मंत्री को सौंपे. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान, पूर्व उप प्रमुख अनिल यादव, छोटेलाल यादव, कपिल यादव सहित राजद कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola