गोड्डा में गणतंत्र दिवस क्रीड़ा सप्ताह आज से होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा में गणतंत्र दिवस क्रीड़ा सप्ताह आज से होगा शुरू

22 जनवरी से 2 फरवरी तक विभिन्न खेलों का होगा आयोजन, कबड्डी और खो-खो से होगा समापन

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर गोड्डा जिला मुख्यालय में आज 22 जनवरी से गणतंत्र दिवस क्रीड़ा सप्ताह का शुभारंभ खेल-कूद के माध्यम से किया गया. कार्यक्रम का समापन 2 फरवरी को कबड्डी और खो-खो मुकाबलों के साथ किया जाएगा. इस क्रीड़ा सप्ताह में कई प्रकार के खेल आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 22 जनवरी को साइकिल रेस डुमरिया से गोड्डा प्लस टू हाई स्कूल तक भागलपुर मुख्य सड़क पर, 23 जनवरी को मिनी मैराथन (पुरुष एवं महिला वर्ग) गुम्मा से प्लस टू हाई स्कूल तक, एथलीट पवन सिंह के नेतृत्व में, 25 एवं 26 जनवरी को गांधी मैदान में पुरुष और महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 26 जनवरी को 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए जलेबी दौड़ और 12 वर्ष तक के लड़कों-लड़कियों के लिए 50 मीटर दौड़, 26 जनवरी को महिलाओं के लिए बायोडायवर्सिटी पार्क में तीरंदाजी प्रतियोगिता, 27 से 31 जनवरी को गांधी मैदान के इनडोर स्टेडियम में कैरम, बैडमिंटन, शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 27 जनवरी को गांधी मैदान में ताइक्वांडो और नेटबॉल, 28 जनवरी को गांधी मैदान में पुरुष एवं महिला वर्ग में रग्बी, जुडो और कुश्ती, 30 जनवरी को गांधी मैदान में बालक-बालिका वर्ग में किक बॉक्सिंग और वूशू, 31 जनवरी को पेंचे सिलॉट प्रतियोगिता, 1 फरवरी को गांधी मैदान में पिट्टू, बायोडायवर्सिटी पार्क में गुलेल और गोड्डा कॉलेज मैदान पर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता, 2 फरवरी को दोनों जूनियर वर्गों में कबड्डी और खो-खो मुकाबले के साथ क्रीड़ा सप्ताह का समापन किया जायेगा. सभी खेल संघों के पदाधिकारियों को संबंधित खेलों के सुचारू आयोजन और प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया है. प्रशासन ने कहा है कि इस क्रीड़ा सप्ताह के माध्यम से युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और राष्ट्रीय भावनाओं का विकास होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola