ललमटिया में फरार चल रहा तीन डीजल चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

कर्मी के साथ मारपीट कर डीजल चोरी का था मामला
गोड्डा जिले की ललमटिया पुलिस ने लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे तीन डीजल चोर को पकड़ कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि अजीमुद्दीन अंसारी, तजीमुद्दीन अंसारी उर्फ छोटू अंसारी ग्राम ललमटिया ओबी डंप व इमरान अंसारी ग्राम ललमटिया कॉलोनी को जेल भेज दिया गया है. तीनों अभियुक्त के ऊपर 5 अगस्त को कांड संख्या 69/23 के तहत धारा 147/448/353/379/506 मामला दर्ज हुआ था. इसमें अभियुक्त फरार चल रहा था. तीनों अभियुक्त के ऊपर राजमहल परियोजना के खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मी के साथ मारपीट कर डीजल चोरी करने का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया एवं न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










