महागामा थाना क्षेत्र में चोरी और छिनतई की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में बढ़ी असुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
महागामा थाना क्षेत्र में चोरी और छिनतई की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में बढ़ी असुरक्षा

पीड़ितों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की, आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं

विज्ञापन

महागामा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी और छिनतई की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है. बीते 12 जनवरी को बेलटिकरी गांव निवासी राम प्रकाश मंडल महागामा नहर चौक के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा 50 हजार रुपये की छिनतई का शिकार हुए. घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अपराधी फरार हो गये. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. वहीं इससे पहले 22 दिसंबर को महागामा श्मशान काली मंदिर गढ़वा घाट परिसर में चोरी की घटना सामने आयी थी. अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर से बाजा, लाइट, गैस सिलेंडर, बर्तन, हाफ एचपी और डेढ़ एचपी का मोटर सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया था. इस संबंध में मुन्ना तिवारी द्वारा महागामा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने का दावा किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola