मनरेगा बचाओ संग्राम : कांग्रेस ने प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा बचाओ संग्राम : कांग्रेस ने प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ धरना

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस प्रखंड इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने की. धरना प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेसियों द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई. इसके बाद उन्होंने मजदूरों की आजीविका और केंद्र की नीतियों पर तीखी आलोचना की. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष याहिया सिद्दीकी मुख्य रूप से मौजूद थे. जिला अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी ने कहा कि मनरेगा कानून कांग्रेस की देन है, जिसने ग्रामीणों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी और अपने गांव में काम चुनने का अधिकार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बजट में कटौती और 60:40 का नया अनुपात थोपकर राज्य सरकारों पर बोझ बढ़ा दिया है, जिससे कई राज्य योजना को सुचारू रूप से संचालित करने में अक्षम हो जाएंगे. उनका कहना था कि इसका सीधा नुकसान गरीब मजदूरों को भुगतना पड़ेगा. धरना प्रदर्शन के बाद जिला अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कार्यालय को ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर राम जीवन सिंह, हरि महतो, वीरेंद्र ब्रह्म, मोहम्मद नसरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद जाफर सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola