17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फंदे में झूल कर दी जान

Updated at : 09 Mar 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फंदे में झूल कर दी जान

पुलिस रात में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

विज्ञापन

ललमटिया थाना अंतर्गत कुसुम घाटी गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की पिंकी मरांडी ने अपने घर के लकड़ी की रेलिंग के सहारे झूल कर खुदकुशी कर ली. मृतका गले में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी. ग्रामीणों ने बताया कि लड़की बगल के डहुआ गांव की रहने वाली थी. मृतका के पिता की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है. मृतका अन्य जाति के रोशन मिर्धा के साथ शादी कर कुसुम घाटी गांव अपने ससुराल में रहती थी. मृतक एवं उसके पति शनिवार को मजदूरी करने के लिए गये हुए थे. देर शाम दोनों अपने घर पहुंचे एवं मृतक के पति बगल के केंदुआ गांव मेला देखने के लिए चला गया था. मृतका घर पर अकेले थी. इसी दौरान फंदा से झुल कर जान दे दी. मृतक के पति देर रात घर पहुंचे, तो देखा कि वह फंदा लगाकर झूल रही है. उसके पति एवं ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया कि शनिवार के देर रात की घटना है. पुलिस रात में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola