सरायकेला राजनगर अस्पताल में घोर लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश 

Published by :Priya Gupta
Published at :05 May 2026 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News (4)

फोटो : x @IrfanAnsariMLA

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला के राजनगर अस्पताल में गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सीएचसी में डिलीवरी के दौरान मां और नवजात शिशु की मौत का मामला गंभीर हो गया है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस मामले में ध्यान दिया और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सख्त आदेश जारी किया है. 

राजनगर अस्पताल लापरवाही पर डॉक्टर निलंबित 

सरायकेला के राजनगर अस्पताल में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने की शर्मनाक और अत्यंत गंभीर घटना पर कड़ा संज्ञान लिया गया है. यह न केवल चिकित्सा व्यवस्था की बड़ी विफलता है, बल्कि मानवता को झकझोर देने वाली लापरवाही भी है. इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें. 

सिविल सर्जन को भी सख्त चेतावनी 

सिविल सर्जन को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह भी स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल में डीजी सेट और इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक बिजली व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद इस तरह की घटना होना पूरी तरह अस्वीकार्य है और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दो टूक कहा- “आपको जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है, न कि लापरवाही के लिए. इस तरह की गैरजिम्मेदारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गरीबों की जान के साथ खिलवाड़ हमें भीतर तक झकझोर देता है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.”

जांच और अस्पतालों के औचक निरीक्षण के निर्देश 

डीसी, सरायकेला को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने और सदर अस्पताल का नियमित औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जा सके. साथ ही सभी ANM एवं GNM को भी अपने कार्य के प्रति पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola