ePaper

पोड़ैयाहाट थाना परिसर में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित

Updated at : 26 Dec 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट थाना परिसर में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित

निवर्तमान थाना प्रभारी को दी गयी विदाई, महावीर पंडित ने संभाला पदभार

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट थाना परिसर में शुक्रवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर निवर्तमान थाना प्रभारी विनय कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी, वहीं नवनियुक्त थाना प्रभारी महावीर पंडित का स्वागत किया गया. पुलिसकर्मियों द्वारा विनय कुमार को शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की गयी. उपस्थित लोगों ने कहा कि विनय कुमार का आम जनता के साथ व्यवहार मित्रवत रहा और वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे. मौके पर निवर्तमान थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्रवासियों एवं पुलिसकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे. वहीं नये थाना प्रभारी महावीर पंडित ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील भी की. इस अवसर पर पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार, रजनीश कुमार, अभिनव कुमार, पप्पू कुमार, के.पी. मंडल, मनोज कुमार यादव सहित हवलदार एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola