रोड कंस्ट्रक्शन के मुंशी से मांगी रंगदारी, पीटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Sep 2024 11:20 PM
मारपीट करने वाले में दो-तीन युवकों का नाम भी पुलिस के सामने गिनाया
गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदनी चौक से मारखन के बीच सड़क निर्माण कंपनी के मुंशी से मारपीट की गयी है. मारपीट में बंगाल के मुंशी शिवाजी चौधरी घायल हो गया. घायल का उपचार सदर अस्पताल में किया गया है. मारपीट के बाद युवक को सांस आदि लेने में शिकायत आ गयी थी, जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पिटाई के शिकार मुंशी शिवाजी चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के मारखन कठौन दुर्गा मंदिर के समीप मारपीट की घटना हुई हैं. मारपीट करने वाले में दो-तीन युवकों का नाम भी पुलिस के सामने गिनाया गया है. युवक ने बताया कि आरोपी युवक पैसे की मांग कर रहे थे. कहा कि मुंशी द्वारा खर्च नहीं किया जाता है. इसके बाद उनके द्वारा मारपीट कर दी गयी. इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने बताया कि जानकारी मिलने पर गश्ती दल को भेजा गया था. मामले की जांच कर आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










