पुण्यतिथि पर भव्य मेला व फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

उदघाटन मैच डहुपघार व मिशन टोला सिकटिया के बीच खेला गया
झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष दिवंगत रघुनाथ यादव की एक मार्च को होने वली दूसरी पुण्यतिथि को लेकर मोहानी गांव में भव्य मेला सह दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. पहले दिन उदघाटन मैच डहुपघार व मिशन टोला सिकटिया के बीच खेला गया, जिसका विधिवत उदघाटन जिला परिषद के सदस्य राघवेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया सोनी कुमारी, सांसद प्रतिनिधि कृष्ण कन्हैया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम का संचालन दिवगंत रघुनाथ यादव के छोटे भाई आशीष यादव ने किया. इस कार्यक्रम में जेएमएम के नेता रामदेव सोरेन, सुभाष यादव, विकास यादव, राजीव यादव, नरेंद्र यादव, दिलीप यादव, राकेश यादव, कमलकांत मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










