ePaper

सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में करें सहयोग : बीडीओ

Updated at : 09 Sep 2024 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में करें सहयोग : बीडीओ

सरकार द्वारा 18 वर्ष से ऊपर की महिला को सम्मान योजना का लाभ दिया जाना है

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय में मुखिया की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी गांव में सरकार की योजना चल रहा है. योजना गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधि का सहयोग आवश्यक है. अबुआ आवास, मंईयां सम्मान योजना पंचायत के सभी गांव में चल रहा है. योजना का लाभ योग्य व्यक्ति को मिलना चाहिए. इस पर ध्यान देना चाहिए. सरकार द्वारा 18 वर्ष से ऊपर की महिला को सम्मान योजना का लाभ दिया जाना है. क्षेत्र की महिलाओं को प्रेरित कर योजना का लाभ दिलायें एवं सम्मान योजना के फॉर्म को ऑनलाइन इंट्री करने में प्रज्ञा केंद्र संचालक पैसा की वसूली करते हैं, तो उन सभी पर कार्रवाई करें. मौके पर मुखिया मनोज मरांडी, ललिता किस्कू, भागो मरांडी, महेंद्र किस्कू, मंजू कुमारी, अंजला सोरेन, सुखलाल सोरेन, रोशनी मरांडी, अनीता मुर्मू, आनंद मरांडी आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola