7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पूर्व विधायक रघुनंदन मंडल की पुण्यतिथि आज, तैयारी जोरों पर

चैनपुर में पूर्व जिप सदस्य सियाराम भगत की अगुआई में होगा आयोजन

आज शनिवार को गोड्डा के दिवंगत पूर्व विधायक रघुनंदन मंडल की पुण्यतिथि पर कोरका और चैनपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. कोरका में यह कार्यक्रम स्व. रघुनंदन मंडल के पुत्र और पूर्व विधायक अमित मंडल तथा समिति मंडल की अगुआई में संपन्न होगा. पूर्व विधायक अमित मंडल ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय रघुनंदन मंडल का निधन 3 जनवरी 2016 को हुआ था और इस वर्ष उनकी 10वीं पुण्यतिथि है. पुण्यतिथि पर स्व. रघुनंदन मंडल के पैतृक आवास एवं समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे संतमत सत्संग का आयोजन किया जाएगा. सत्संग के पश्चात, दोपहर 2:00 बजे स्व. रघुनंदन मंडल की परिसंपत्ति का वितरण किया जाएगा इस अवसर पर जिलेभर के लोग और उनके शुभचिंतक भी उपस्थित रहेंगे. वहीं दूसरी ओर चैनपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम स्व. रघुनंदन मंडल के निकट रहे पूर्व जिप सदस्य सियाराम भगत की अगुआई में चैनपुर के विवाह भवन के समीप बड़े पंडाल में आयोजित किया जाएगा. श्री भगत ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी और इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होगा और दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel