ड्रॉप आउट बच्चों को वापस लाने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

Updated at : 28 Apr 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
ड्रॉप आउट बच्चों को वापस लाने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

स्कूल रूआर 2025 अभियान के तहत हुआ आयोजन

विज्ञापन

ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए पोड़ैयाहाट ब्लॉक के सभा भवन में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. उद्घाटन बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू व विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान बीडीओ श्री मुर्मू ने कहा कि यह कार्यशाला स्कूल रूआर 2025 अभियान के तहत की गयी है. इसका उद्देश्य जिले के सभी बच्चे, विशेष रूप से वे जो स्कूल छोड़ चुके हैं, को वापस स्कूल में लाया जाये. ड्रॉपआउट बच्चों को वापस स्कूल में लाना व उन बच्चों को चिह्नित करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभिभावकों और बच्चों को जागरूक करते हुए शिक्षा के महत्व और ड्रॉप आउट के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक करने पर बल दिया. स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने के साथ ही अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया. स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया और संबंधित जानकारी दी गयी. बताया कि विभाग बच्चों को स्कूल से जुड़े रहने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगा. इस दौरान बीपीएम मरियम सोरेन, गोपाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola