पुलिस आवास निर्माण में अनियमितताओं पर नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
पुलिस आवास निर्माण में अनियमितताओं पर नाराजगी

संवेदक पर लापरवाही और घटिया सामग्री उपयोग का आरोप, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों के तीन मंजिला आवास निर्माण में अनियमितताओं को लेकर पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री देवनाथ यादव और कोषाध्यक्ष राम अनुज प्रकाश ने नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. मंत्री देवनाथ यादव ने बताया कि थाना परिसर में तीन मंजिला पुलिस आवास का निर्माण चल रहा है, लेकिन संवेदक निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता की ईंट का प्रयोग होना चाहिए, लेकिन संवेदक ने इस बात का पालन नहीं किया. इसके अलावा अन्य कार्यों में भी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे भवन का भविष्य खतरे में पड़ सकता है.

कार्यस्थल पर सुरक्षा और निगरानी में भी चूक

कोषाध्यक्ष राम अनुज प्रकाश ने बताया कि कार्यस्थल पर मुंशी के रहने के कारण उन्होंने संवेदक के आने तक निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सूचना पट्ट तक नहीं लगाया गया और कार्य में लापरवाही की जा रही है. इस तरह की अनियमितताएं राशि के दुरुपयोग का संकेत देती हैं.

पुलिस अधीक्षक को भी दी गयी जानकारी

एसोसिएशन के मंत्री और कोषाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी दी गयी है. उन्होंने मांग किया है कि मामले की सभी पक्षों के सामने निष्पक्ष जांच की जाये और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये. मंत्री और कोषाध्यक्ष ने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्य में गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola