घर के दरवाजे से बाइक चोरी, थाने में शिकायत

Updated:
विज्ञापन
घर के दरवाजे से बाइक चोरी, थाने में शिकायत

शादी के लिए खरीदी गयी थी बाइक, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

बसंतराय थाना क्षेत्र के बाघाकोल गांव में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर बाइक की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघाकोल गांव निवासी बबलू मंसूरी ने बसंतराय थाना में दिये आवेदन में बताया है कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (संख्या-जेएच 17 एडी 1743) शनिवार रात घर के मुख्य दरवाजे के पास खड़ी की थी. रविवार सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि बाइक वहां नहीं थी. बाइक गायब होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी. पीड़ित ने बताया कि उनके घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही है और उक्त बाइक दहेज के लिए खरीदी गयी थी. बाइक चोरी हो जाने से परिवार के सदस्यों में चिंता और निराशा का माहौल है. इस संबंध में थाना प्रभारी रामदेव वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा बाइक की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola