आदिवासी महिला के साथ पिटाई प्रकरण की एसडीओ ने की जांच

Updated at : 29 Mar 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी महिला के साथ पिटाई प्रकरण की एसडीओ ने की जांच

आदिवासी महिला के साथ पिटाई प्रकरण की एसडीओ ने की जांच

विज्ञापन

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव में देसी शराब की भट्ठी तोड़ने व शराब नष्ट करने के दौरान आदिवासी महिलाओं से मारपीट के मामले में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर महागामा एसडीओ राजीव कुमार व मेहरमा बीडीओ अभिनव कुमार ने जांच पड़ताल की है. दोनों ने बाजितपुर बुधासन संथाली गांव पहुंचकर जांच की है. जांच के दौरान एसडीओ ने बारी-बारी से करीब दस ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की. पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को करीब एक से दो बजे के बीच करीब 15 से 20 की संख्या में पुलिस पहुंची और घर में घुसकर शराब की भट्ठी को तोड़ दिया. इस दौरान शराब भी नष्ट कर दिया गया. इसके बाद पुलिस घर घुसने लगी, जिसका विरोध करने पर पुलिस ने महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की. ग्रामीणों ने पुरुष पुलिस द्वारा महिला के साथ मारपीट करने का विरोध करते हुए कहा कि महिला के साथ बिना महिला पुलिस के कैसे गलत बर्ताव किया गया. एसडीओ ने ग्रामीणों की बातों को सुनने के दौरान ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही. वहीं एसडीओ ने घटना के बारे में गोड्डा उत्पाद विभाग के दारोगा से भी बातचीत की. उत्पाद विभाग के दारोगा ने बताया कि गोड्डा उत्पाद विभाग, बिहार भागलपुर के उत्पाद विभाग व मेहरमा थाना द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर छापेमारी की गयी है. छापेमारी टीम में बिहार से महिला पुलिस भी थी. बता दें कि बुधवार को करीब एक से दो बजे के बीच गोड्डा उत्पाद विभाग मेहरमा पुलिस व बिहार के भागलपुर जिले के उत्पाद विभाग की टीम द्वारा देसी शराब बनाने के मामले में बाजितपुर बुद्धासन संथाली गांव के सोनेलाल टुडू के घर में छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के दौरान शराब की भट्ठी व शराब को नष्ट किया गया था. इस दौरान पुलिस जब घर प्रवेश कर रही थी, तो महिलाओं द्वारा विरोध करने पर संझली किस्कू (45 वर्ष) व सोनाली टुडू (20 वर्ष) के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गयी थी. इस मामले में महिलाओं ने थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola