हाई स्कूल जमनी पहाड़पुर की पूजा रही जिले की सेकंड टॉपर, दीपा को तीसरा स्थान
Published by :SANJEET KUMAR
Published at :06 May 2026 10:56 PM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीण छात्राओं का इंटरमीडिएट साइंस में रहा जलवा
विज्ञापन
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा घोषित इंटरमीडिएट साइंस के परिणामों में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. इस वर्ष भी गांवों में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों ने शहरी चकाचौंध से दूर रहते हुए बेहतरीन अंक प्राप्त किये. प्लस टू हाई स्कूल, जमनी पहाड़पुर की छात्रा पूजा कुमारी ने पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि दीपा भारती ने तृतीय रैंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि से स्कूल और गांव में खुशी की लहर है.
मेहनत और मार्गदर्शन का मिला परिणाम
पूजा कुमारी और दीपा भारती ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया. पूजा कुमारी ने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत की जाये, तो संसाधनों की कमी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनती. हाई स्कूल जमनी पहाड़पुर के प्रधानाध्यापक और शिक्षकगणों ने दोनों छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी. उन्होंने कहा कि पूजा और दीपा शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं. उनकी इस सफलता से स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी. प्रधानाध्यापक ने कहा कि पूजा और दीपा की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी खास क्षेत्र की मोहताज नहीं होती. ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में अपार क्षमता है, बस उन्हें सही दिशा और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










