होली व रमजान को लेकर थानेदार रहें सतर्क : एसडीपीओ

Updated at : 07 Mar 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
होली व रमजान को लेकर थानेदार रहें सतर्क : एसडीपीओ

एसडीपीओ श्री प्रियदर्शी ने बैठक के दौरान थानावार लंबित कांडों की समीक्षा की. निबटाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

गोड्डा. गोड्डा एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा की बैठक की. इसमें एसडीपीओ श्री प्रियदर्शी ने बैठक के दौरान थानावार लंबित कांडों की समीक्षा की. इस क्रम में एसडीपीओ ने कांड को निबटाने का निर्देश दिया. लंबित कांडों की समीक्षा की. इसके अलावा एसडीपीओ ने होली व रमजान पर्व के मद्देनजर विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा. दोनों पर्व एक साथ हैं. ऐसे में थानेदार सतर्क रहें. कहा : होली को लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती की जायेगी. इसके अलावा डीजीपी के द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जारी निर्देशों का अनुपालन करने को कहा गया. बताया कि महिला शिकायतों पर अविलंब कार्रवाई की जाये. किसी प्रकार की छेडखानी अथवा महिला शोषण के मामले में पुलिस प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करें. गोष्ठी में सदर इंस्पेक्टर मधुसुदन मोदक, नगर इंस्पेक्टर दिनेश महली, पथरगामा इंस्पेक्टर विष्णुदेव चौधरी, मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित, पथरगामा के मनोहर कुमार, सुंदरपहाड़ी के आशीष कुमार यादव व बसंतराय के थानेदार मनीष कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola