26 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ युवक धराया, बाइक जब्त

Updated at : 24 May 2024 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
26 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ युवक धराया, बाइक जब्त

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साबेजोड़ा गांव के युवक प्रफुल्ल मंडल को पुलिस ने 26 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. युवक के पास से पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त बाइक जेएच 17 इ 8180 को भी जब्त किया है. जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने बताया कि सुबह तकरीबन सात बजे जांच के लिए निकले पुलिस गश्ती पदाधिकारी द्वारा आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया. वहीं बाइक को जब्त कर लटकाये गये डिब्बे की जांच की गयी. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रफुल्ल मंडल आसपास हाट बाजार आदि में अवैध रूप से शराब को बेचता है, जिससे अधिक पैसा कमाता है. कहा कि अलग-अलग डिब्बों में चोरी-छिपे तैयार शराब को बेचने के लिए ले जा रहा था. युवक को गिरफ्तार किये जाने के बाद जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola