लंबित कांडों को जल्द निबटायें, न हो लापरवाही : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन

गोड्डा एसडीपीओ अशोक रविदास ने शनिवार को पथरगामा थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केस का रिव्यू किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा गोड्डा एसडीपीओ अशोक रविदास ने शनिवार को पथरगामा थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केस का रिव्यू किया. लंबित कांडों की समीक्षा की. संबंधित पुलिस पदाधिकारी को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने फरारी, वारंटी की गिरफ्तारी के साथ कुर्की-जब्ती में भी तेजी लाने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने निरीक्षण के दौरान थाना के फाइलों की जांच की. पाये गये त्रुटि को दूर करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसडीपीओ ने विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर असामाजिक तत्वों के ऊपर विशेष नजर बनाये रखने का निर्देश दिया. ताकि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे. मौके पर थाना प्रभारी मनोहर कुमार, अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, रामविनय सिंह, रवि किस्कू, मनोज पाल, सहायक अवर निरीक्षक ज्योति तिवारी, अनिल कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola