इंडिया टीम के रोहित का गोड्डा में हुआ जोरदार स्वागत

झारखंड से एक मात्र क्रिकेटर गोड्डा पहुंचे
श्रीलंका में 16 से 20 मई तक प्रस्तावित “भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय टेनिस बॉल क्रिकेट शृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल झारखंड से एकमात्र क्रिकेटर दुमका निवासी रोहित प्रत्यय सोमवार शाम गोड्डा पहुंचे. झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुरजीत झा से मिलकर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे रोहित का गोड्डा रेलवे स्टेशन पर श्री झा एवं गोड्डा जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के संरक्षक धनंजय त्रिवेदी ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया. रोहित के चयन को समस्त संताल परगना के लिए बड़ी उपलब्धि बतायी. श्रीलंका टूर पर उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










