जनसमाधान कार्यक्रम में कार्रवाई, पोड़ैयाहाट थाना के मुंशी लाइन हाजिर

गोड्डा के पोड़ैयाहाट में जनसमाधान कार्यक्रम के दौरान एसपी मुकेश कुमार ने लापरवाही बरतने वाले मुंशी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने गुरुवार को पोड़ैयाहाट में आयोजित जनसमाधान कार्यक्रम के दौरान पोड़ैयाहाट थाना के मुंशी मुकेश कुमार दास को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मुंशी शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही बरतते हैं, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुंशी को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया. इस मौके पर एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस का मूल दायित्व आम जनता की सेवा करना है. शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










