गोड्डा से दुमका के लिए रवाना होगा विशाल जनसमूह
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 11:24 PM
2 फरवरी को झामुमो का 47वां स्थापना दिवस, गांव-गांव से जुटेगी रिकॉर्ड तोड़ भीड़
आगामी 2 फरवरी को झामुमो का 47वां स्थापना दिवस यानी झारखंड दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा. दुमका के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस महाजुटान में गोड्डा जिले के सभी प्रखंडों जैसे महागामा, पथरगामा, मेहरमा, सुंदरपहाड़ी और बोआरीजोर से लगभग 25,000 कार्यकर्ताओं और आम जनता के पहुंचने की संभावना है. पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेमनंदन मंडल ने दावा किया कि इस बार गोड्डा जिले से रिकॉर्ड तोड़ भीड़ दुमका कूच करेगी, जो पिछले वर्षों के आंकड़ों को पीछे छोड़ देगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा पूरी ताकत और व्यवस्थित ढंग से कार्य कर रहे हैं. उनके अनुसार, गांव-गांव में झामुमो का झंडा और तीर-धनुष लहराते नजर आएंगे. मंडल ने बताया कि 2 फरवरी को कार्यकर्ताओं का काफिला पोड़ैयाहाट प्रखंड के हरियारी गांव स्थित सिदो-कान्हू मैदान में जमा होगा. वहीं से सभी एक साथ दुमका रवाना होंगे.
गोड्डा में चल रहा तैयारियों का दौर
आयोजन को सफल बनाने के लिए गोड्डा जिला समिति ने कमर कस ली है. बैठक में तय किया गया कि गांव-गांव से दुमका ले जाने के लिए सैकड़ों गाड़ियों का इंतजाम किया जाएगा. कार्यकर्ता अपने पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े और तीर-धनुष के साथ दुमका पहुंचेंगे. विशेष रूप से सुंदरपहाड़ी और बोआरीजोर जैसे आदिवासी बहुल इलाकों से भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. जिला सचिव वासुदेव, केंद्रीय समिति के सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, उपाध्यक्ष श्याम, प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अंसारी, अवध किशोर हांसदा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, नगर अध्यक्ष राजकुमार दास, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश हांसदा समेत कई लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










