प्रदीप यादव आज भरेंगे पर्चा, मुख्यमंत्री व कल्पना सोरेन आयेंगे गोड्डा

Updated at : 12 May 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदीप यादव आज भरेंगे पर्चा, मुख्यमंत्री व कल्पना सोरेन आयेंगे गोड्डा

एक बजे दिन में करेंगे नामांकन, स्थानीय मेला मैदान में होगी चुनावी सभा

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप यादव आज पर्चा दाखिल करेंगे. यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, झामुमो जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन, राजद जिला अध्यक्ष सुरेश यादव के साथ ही राजद के धनंजय यादव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय महतो, कांग्रेस प्रवक्ता अकबर अली ने संयुक्त रूप से दिया. बताया कि प्रदीप यादव दिन के एक बजे नामांकन करेंगे. इसके बाद स्थानीय मेला मैदान में चुनावी सभा आयोजित की जायेगी. सभा में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, हफीजुल रहमान, सांसद विजय हांसदा, विधायक दीपिका पांडेय सिंह एवं राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव व सुरेश पासवान मुख्य रूप से शामिल रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola