तीन दिनों में 21 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र

अब तक कुल 21 लोगों द्वारा खरीदा जा चुका है नामांकन
गोड्डा लोस चुनाव में तीन दिनों में कुल 21 लोगों ने नामांकन परचा खरीदा है. पहले ही दिन भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे सहित कुल 12 लोगों ने नामांकन परचा खरीदा था. वहीं दूसरे दिन 08 मई को नामांकन के दूसरे दिन इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के साथ अब तक कुल 21 लोगों द्वारा नामांकन पर्चा खरीदा गया है. तीसरे दिन गुरुवार को भी कुल तीन नॉमिनेशन पर्चा की खरीददारी की गयी. वहीं कुल तीन लोगो द्वारा अब तक नामांकन पर्चा दाखिल किया गया है. नामांकन पर्चा खरीदे जाने को लेकर गुरुवार को भी समाहरणालय में पर्चा खरीदे जाने वाले स्थल पर भीड़भाड़ देखी गयी. हालांकि पहले दिन से कम पर्चा की खरीददारी की गयी. वहीं आज शुक्रवार को होने वाले नामांकन पर जिलेवासियों की निगाहें टिकी है. मालूम हो कि आज भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे का नामांकन होना है. इसको लेकर समाहरणालय परिसर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. नामांकन को लेकर आज शहर बाजार में गहमा गहमी दिखेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




