ePaper

बोकारो ने चतरा को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराया

Updated at : 18 Apr 2024 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो ने चतरा को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराया

अगला मैच 20 अप्रैल को देवघर बनाम गोड्डा के बीच

विज्ञापन

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से गोड्डा के गांधी मैदान में आयोजित अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बोकारो ने चतरा को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित कर दिया. पिछले मैच में गोड्डा से पराजित होने के बाद बोकारो ने आज शानदार वापसी करते हुए चतरा को सिर्फ 75 रन पर समेट दिया. सुमित शर्मा व कप्तान अर्जुन प्रियदर्शी ने 4-4 विकेट प्राप्त किया. चतरा की ओर से वेंकटेश दुबे ने सर्वाधिक 23 रनों की पारी खेली. जवाब में बोकारो की टीम सिर्फ 7 ओवर 1 गेंद में बिना किसी नुकसान के 76 रन बनाकर मैच जीत लिया. तन्मय ने नाबाद 39 एवं अर्जुन ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बोकारो के कप्तान अर्जुन प्रियदर्शी को पूर्व रणजी खिलाड़ी अजय यादव द्वारा पांच हजार की राशि प्रदान की गयी. इस अवसर पर जेएससीए के अंपायर ओपी राय, धर्मेंद्र कुमार, स्कोरर गजेंद्र कुमार, सनोज कुमार, मुकेश मंडल, अवधेश, विजय, सूरज, बबलू, प्रभु ,आकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. अगला मैच 20 अप्रैल को देवघर बनाम गोड्डा के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola