फुलपैंट के ऊपर से ही दुर्घटना में घायल का किया बैंडेज

घायल के इलाज में कोताही, चिकित्सा प्रभारी ने कही कार्रवाई की बात
महागामा थाना क्षेत्र के केचुआ चौक पर स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार गम्हरिया गांव के 25 वर्षीय युवक राजू मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर किया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो पर सवार युवक अपने ससुराल बरैनी बाराहाट से अपने गांव गम्हरिया जा रहा था. इस दौरान केचुआ चौक पर सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो से टकराने के कारण घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया. स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल युवक का बांया पैर टूटने पर फूल पैंट के ऊपर से ही बैंडेज कर गोड्डा रेफर कर दिया. इलाज में हुई लापरवाही पर चिकित्सा प्रभारी संजय मिश्रा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










