जीते हुए प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी ने दिये सर्टिफिकेट

Updated at : 23 Nov 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
जीते हुए प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी ने दिये सर्टिफिकेट

महागामा एसडीओ ने दीपिका पांडेय सिंह को दिया जीत का प्रमाण पत्र

विज्ञापन

गोड्डा विस के प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव को जीत के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बैजनाथ उरांव ने सर्टिफिकेट प्रदान किया. प्रमाण पत्र लेने के दौरान संजय यादव के साथ उनकी पत्नी कल्पना देवी, पुत्र रजनीश कुमार व राजद नेता थे. वहीं महागामा के एसडीओ आलोक वरन केसरी द्वारा दीपिका पांडेय सिंह को जीत के बाद प्रमाण पत्र दिया गया. इस दौरान दीपिका पांडेय सिंह के साथ उनके पति रत्नेश कुमार सिंह व कांग्रेस नेता व समर्थक थे. जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह पोड़ैयाहाट के निर्वाची पदाधिकारी रितेश कुमार जायसवाल ने भी पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया. तीनों सर्टिफिकेट विस के तीनों जीते हुए प्रत्याशियों को उनके मतगणना हॉल में प्रदान किया गया. तीनों विस के प्रत्याशियों ने प्रमाण पत्र पाकर अधिकारियों का आभार जताया. कहा कि सबों ने मिलकर बेहतर प्रयास किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola