महागामा विधायक के आवास पर गठबंधन प्रत्याशी ने की बैठक

Updated at : 26 May 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
महागामा विधायक के आवास पर गठबंधन प्रत्याशी ने की बैठक

लोकसभा चुनाव में जीत की बनायी रणनीति, कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया

विज्ञापन

मेहरमा. बलबड्डा थाना क्षेत्र के खिरौंधी स्थित विधायक दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर महागामा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गयी. विधायक दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में में महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. श्रीमती पांडेय ने कहा कि इस चुनाव में महागामा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोट दिलायें. ताकि केंद्र में महागठबंधन की सरकार बन पाये. किसान गरीब युवाओं का हित हो पाये. भाजपा की सरकार को पूंजीपतियों की सरकार है. केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनने पर किसानों की कर्ज को माफ किया जायेगा. मौके पर नरेंद्र शेखर आजाद, अवधेश ठाकुर, श्रवण मंडल, मृत्युंजय सिंह, शशांक शेखर सिन्हा, मो अफरोज, मुन्ना राजा, शत्रुघ्नन सिंह, महेंद्र उरांव, अंजुलता देवी, मो शाहिद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola