हनवारा में ठनका गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

Updated at : 19 May 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
हनवारा में ठनका गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

चार दिन पहले पथरगामा में मजदूर की हो चुकी है मौत

विज्ञापन

गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के कोयला गांव में ठनका गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक युवक का नाम मनीष यादव पिता शिबू यादव है. जिस समय घटना घटी मृतक ठेला चलाकर अपने घर लौट रहा था. तभी ठनका गिरने से ठेला चालक मनीष की जान चली गयी. मृतक के पिता शिबू यादव व मनीष दोनों ठेला चलाता है. लेकिन जिस समय घटना घटी, उस समय मनीष अकेले ही ठेला चला रहा था. ठनका की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही जान चली गयी. मृतक के पिता ने बताया कि तेजी से मृतक को उपचार के लिए नरैनी ले जाया गया, लेकिन तब तक किशोर की जान चली गयी थी. घटना को लेकर मृतक के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक के मां-पिता का रो रोकर बुरा हाल था. वहीं चार दिन पहले ही गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव में ठनका गिरने से दो ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो चुकी है. इसमें एक 30 वर्षीय महिला व दूसरा 10 वर्षीय किशोर शामिल था. दोनों ईंट बनाने का काम कर रहे थे, तभी अचानक ठनका गिरने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मृतक महिला का बेटा भी इसमें बेहोश हो गया था, जो उपचार के बाद स्वस्थ हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola