आमलोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर विधायक का जनता दरबार शुरू

Updated:
विज्ञापन
आमलोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर विधायक का जनता दरबार शुरू

पेयजल, स्वास्थ्य से लेकर अन्य मामलों की शिकायतों पर पदाधिकारियों को दिये निर्देश

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से विधानसभा के लोगों की समस्या के समाधान को लेकर विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने जनता दरबार लगाकर उनकी समस्या के समाधान की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है. महागामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित विधायक कार्यालय में दीपिका पांडेय सिंह ने लोगों की जन समस्याओं से अवगत होने के लिए जनता दरबार के तहत आम लोगों की परेशानियों को सुना. लोगों की समस्याओं के निष्पादन को लेकर संबंधित विभाग के साथ पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. महागामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये लोगों ने विधायक के समक्ष बिजली, पेयजल, सड़क के साथ असाध्य बीमारी को लेकर सरकारी सहयोग आदि समस्याओं समाधान की गुहार लगायी गयी. विधायक श्रीमती पांडेय ने लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया. कहा कि क्षेत्र के लोगों से जुड़ी जन समस्या का समाधान किया जा रहा है. साथ ही वह लोगों से मिलकर सभी की परेशानी को सुन रही है. इस दौरान देखा गया कि क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या से परेशान हैं. इसके बाद जमीन विवाद से जुड़े मामले काे विधायक के समक्ष लाया गया. विधायक द्वारा लोगों की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना गया. श्रीमती पांडेय ने कहा कि गर्मी को देखते हुए क्षेत्र के लाेगों के लिए सबसे पहले पानी की व्यवस्था की जा रही है. श्रीमती पांडेय ने पेयजल स्वच्छता विभाग को हर हाल में पानी की समस्या के समाधान को लेकर युद्धस्तर पर काम करने का निर्देश दिया. कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर एसडीओ राजीव कुमार, सीओ खगेन महतो, अनंतलाल यादव, श्यामवेल हांसदा, प्रवीण मिश्रा, रिजवी, विकास सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola