फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 11:36 PM
कीटरोधी एवं रोगरोधी के उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक बताया.
दिग्घी पंचायत अंतर्गत देवनचक में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद रंजन ने शिरकत कर फसल सुरक्षा के बारे में किसानों को आवश्यक जानकारी दी. उन्होंने कीटरोधी एवं रोगरोधी के उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. कहा कि अच्छी पैदावार व उन्नत खेती के लिए यह अति आवश्यक है. वहीं उपस्थित सहायक प्रखंड समन्वयक एग्री क्लिनिक सेंटर महागामा के अनुज झा द्वारा फसल सुरक्षा एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को किसान समृद्धि योजना एवं टपक सिंचाई के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी दी. इस कार्यक्रम में पौधा संरक्षण के कर्मी रोशन टुडू, कृषक मित्र के साथ-साथ कृषक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










