ePaper

पोखर में डूबने से युवक की मौत

Updated at : 04 Nov 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
पोखर में डूबने से युवक की मौत

एनडीआरएफ की टीम को शव की शिनाख्त के लिए दी गयी जानकारी

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के गांधीग्राम के आगे महुवासोल पोखर में एक व्यक्ति के डूबने की खबर है. देर शाम गोड्डा से पथरगामा लौटने के दौरान पथरगामा सीओ कोकिला कुमारी को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद सीओ ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. साथ ही एनडीआरएफ टीम को घटना की सूचना दी. सीओ ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को शव की शिनाख्त के लिए जानकारी दे दी गयी है. इधर थाना प्रभारी रामसूरत यादव ने बताया कि घटना देर संध्या की है. युवक गांधी ग्राम हाट से लौटकर पोखर के पास शौच के लिए गया था. पानी लेने के क्रम में पोखर में फिसलकर गिर गया, जिसे अभी तक निकाला नहीं जा सका है. बताया कि एनडीआरएफ की टीम आने के बाद ही युवक को निकाला जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola