ePaper

पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पंचायत का किया गया सर्वेक्षण

Updated at : 25 Feb 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पंचायत का किया गया सर्वेक्षण

प्रथम चरण में पंचायतों की डाटा प्रविष्टि की गयी जांच, उत्कृष्ट पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के बाबूपुर और बड़ा भोराय पंचायत भवन का सर्वेक्षण प्रखंड स्तरीय टीम द्वारा किया गया. इस टीम का नेतृत्व जीपीएस गरीब हरिजन ने किया. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग और जिले के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत दोनों पंचायतों का निरीक्षण किया गया. सर्वेक्षण में पंचायत के डाटा प्रविष्टि की जांच की गयी. जीपीएस गरीब हरिजन ने बताया कि सर्वेक्षण तीन प्रमुख श्रेणियों में किया जा रहा है-उत्कृष्ट पंचायत, स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत, और सशक्त ग्राम सभा. जो पंचायत इन तीनों श्रेणियों में उत्कृष्ट होगी, उसे जिला स्तर पर पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा और फिर राज्य स्तर से उसे पुरस्कृत किया जाएगा. पंचायतों के जेनरेटेड ऑनलाइन मेरिट के आधार पर वरीयता क्रम तय किया जाएगा. सर्वेक्षण के दौरान बीपीओ संजीव कुमार, मुखिया अंजला सोरेन, मरंगमय टुडू, मुजाहिद अनवर, अजय शर्मा, सुरेश मरांडी, आनंद मरांडी आदि स्थानीय प्रमुख लोग भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola