झारखंड के गोड्डा की उपायुक्त ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

Updated at : 01 Mar 2020 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के गोड्डा की उपायुक्त ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

IAS Delivers Boy Child in Godda : ऑपरेशन के जरिये शिशु का जन्म हुआ है. बालक शिशु का जन्म के समय वजन 3.14 किलोग्राम है.

विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिला की उपायुक्त ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी के सदर अस्पताल में प्रसव कराने की खबर देश भर की मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है. इसे एक संदेश माना जा रहा है, जो समाज के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है. गोड्डा की डीसी किरण कुमारी पासी ने सदर अस्पताल के बड़े ओटी में पुत्र को जन्म दिया.

डॉक्टर प्रभा रानी प्रसाद के साथ मेडिकल टीम ने सफलता से उनका प्रसव कराया. डॉ प्रभा ने बताया कि ऑपरेशन के जरिये शिशु का जन्म हुआ है. बालक शिशु का जन्म के समय वजन 3.14 किलोग्राम है. रविवार (1 मार्च, 2020) की सुबह 9 बजे से पहले डीसी की सर्जरी हुई और उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई. डॉ प्रभा ने बताया कि 48 घंटे तक जच्चा-बच्चा को डॉक्टरों की निगरानी में रखा जायेगा.

किरण कुमारी पासी ने दूसरी बार ऑपरेशन से शिशु को जन्म दिया है. इसलिए चिकित्सकों की टीम पूरी तरह से सचेत थी. डॉ प्रभा की सहयोगी के तौर पर रिटायर्ड महिला चिकित्सक डॉ वनदेवी झा भी मौजूद थीं. डॉ प्रभा ने बताया कि यह पहला मौका है, जब किसी आइएएस अधिकारी ने गोड्डा के सदर अस्पताल में शिशु को जन्म दिया है.

उन्होंने बताया कि डीसी किरण कुमारी पासी को अपने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर इतना विश्वास था कि नि:संकोच सदर अस्पताल में उन्होंने प्रसव कराया. प्रसव क्रिया के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभा ने डीसी को थैंक्स कहा. ऑपरेशन के वक्त डीसी के पति पुष्पेंद्र सरोज अस्पताल में मौजूद थे. गोड्डा के पुनसिया स्थित कृषि महाविद्यालय में पुष्पेंद्र सरोज डीन हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola