ePaper

घायल वंदना ने पुलिस को दिया बयान : गोली मारनेवालों में उसके दो देवर भी शामिल

Updated at : 17 Jan 2026 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
घायल वंदना ने पुलिस को दिया बयान : गोली मारनेवालों में उसके दो देवर भी शामिल

ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले में कोर्ट में चल रही सुनवाई

विज्ञापन

गोड्डा में शनिवार को गवाही दे लौट रही थी, तभी हुआ उन पर हमला हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी वंदना कुमारी की स्थिति गंभीर बनी है गोड्डा. शनिवार की शाम 6:45 बजे के करीब गोड्डा-पीरपैंती सड़क मार्ग पर गांधीग्राम के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कोर्ट में गवाही देकर अपने भाई के साथ घर लौट रही महिला वंदना कुमारी को गोली मार दी. हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी वंदना कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों चार लोगों में दो उसके देवर हैं. इसमें एक देवर का नाम गुड्डू साह है. इस घटना के चश्मदीद महिला के भाई बालकृष्ण साह ने बताया कि वंदना की शादी भागलपुर जिला के कहलगांव निवासी संतोष कुमार साह से हुई थी. शादी के समय संतोष बेरोजगार था. शादी के बाद संतोष कुमार साह ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बन गये. वर्तमान में वह समस्तीपुर के शाहपुर में पदस्थापित हैं. बालकृष्ण के अनुसार, नौकरी लगते ही संतोष एवं उनके परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर वंदना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो वंदना ने गोड्डा कोर्ट में अपने पति व उनके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था. इसी मामले में शनिवार को गोड्डा कोर्ट में गवाही हुई थी. गवाही के बाद शाम में अपने मायके लौट रही थी, तभी घटना घटी है. क्या कहती है पुलिस जख्मी महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए पुलिस अभिरक्षा में एबुलेंस से मायागंज अस्पताल भागलपुर इलाज के लिए भेजा गया है. साथ ही चारों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अशोक प्रियदर्शी, एसडीपीओ, गोड्डा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola