ePaper

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख का दिया चेक

Updated at : 04 Oct 2024 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख का दिया चेक

महेशलिट्टी गांव निवासी स्व बुद्धिनाथ महतो की आश्रित धर्मपत्नी गुड़िया देवी को मिली राशि

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के महेशलिट्टी पंचायत अंतर्गत महेशलिट्टी गांव निवासी स्व बुद्धिनाथ महतो की आश्रित धर्मपत्नी गुड़िया देवी को शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. मालूम हो कि स्व बुद्धिनाथ महतो का आकस्मिक निधन अगस्त महीने में हो गया था. जेएसएलपीएस द्वारा महतो के जीवित रहते बैंक ऑफ इंडिया पथरगामा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 436 रुपये अंशदान के साथ कराया गया था. वहीं स्व महतो के निधन के उपरांत जेएसपीएलएस के द्वारा बैंक में बीमा का क्लेम किया गया, जिसके बाद मृतक की नॉमिनी पत्नी गुड़िया देवी को बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार झा, मां योगिनी महिला विकास संघ जेएसएलपीएस के बीएलएफसी सुरैया, बीएलएसी रमेश कुमार मेहरा, बैंक सखी पुष्पा कुमारी के हाथों संयुक्त रूप से डमी चेक सौंपते हुए बीमा की दो लाख की राशि खाते में हस्तांतरित की गयी. इस दौरान शाखा प्रबंधक सुमित कुमार झा, बीएलएफसी सुरैया ने कहा कि सभी योग्य लाभुक इस योजना का लाभ ले सकते हैं. बीएलएफसी ने कहा कि 436 रुपये अंशदान के साथ बीमा योजना का लाभ लिया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola