ePaper

गोड्डा के मेला मैदान में मिला महिला का शव

Updated at : 23 Oct 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा के मेला मैदान में मिला महिला का शव

पथरगामा के पीपराटांड़ में भी अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद

विज्ञापन

गोड्डा. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला मैदान में बुधवार की सुबह विक्षिप्त महिला का शव बरामद किया गया है. महिला का नाम जीजी सिंह (उम्र 40) था. वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. बताया गया कि बीते चार पांच माह से नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान से सटे पूर्वी छाेर पर महिला के परिजनों द्वारा कैंप में जड़ी-बूटी रखकर बेचा जा रहा था. महिला विक्षिप्त बतायी जाती है तथा इधर-उधर मांग कर खाती थी. बीते कुछ दिनों से महिला की तबीयत खराब चल रही थी. मंगलवार की देर रात महिला ने शहर के मेला मैदान में दम तोड़ दिया. जानकारी पर परिजन मेला मैदान पहुंचे. शव मिलने की सूचना नगर थाना के पुलिस को दी गयी. पुलिस द्वारा मेला मैदान में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली गयी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल के दिनों में टीबी की बीमारी से जुझ रही थी. सूचना मिलने पर नगरपालिका तथा नगर थाना की पुलिस द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से शव का दाह संस्कार करा दिया गया. बताया गया कि तबीयत बिगड़ जाने के बाद महिला पिछले कई दिनों से खाना पीना नहीं खा पा रही थी. दिनोंदिन तबीयत बिगड़ते चली गयी. मौके पर इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, एएसआइ गौरव कुमार सहित टाइगर पुलिस बल के जवान थे. पथरगामा के पिपराटांड़ बहियार से अज्ञात महिला की लाश बरामद: पथरगामा के पिपराटांड बहियार स्थित ईंट भट्ठे के समीप से अज्ञात वृद्ध महिला की लाश बरामद की गयी है. महिला की उम्र तकरीबन 80 साल थी. मृतक महिला भी विक्षिप्त थी तथा कई दिनों से बीमार थी व मांग कर खाती थी. तबीयत बिगड़ जाने के बाद महिला की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola