बरहेट विस क्षेत्र के बोआरीजोर केड़ो बाजार में झामुमो नेता ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बोआरीजोर में जनसंपर्क अभियान चलाते हुये झामुमो नेता
गोड्डा. बरहेट विधानसभा क्षेत्र के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत केड़ो गांव में शनिवार को झामुमो नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इसके बाद केड़ो गौर मंडली में ग्रामीणों के साथ बैठक की, जिसकी अध्यक्षता मानिक सेन ने की. जनसंपर्क अभियान चुनाव प्रभारी प्रो प्रेम नंदन कुमार, क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत पंडित, आंदोलनकारी जर्मन बास्की द्वारा चलाया गया. प्रचार-प्रसार के क्रम में झामुमो नेताओं ने राज्य की सभी कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष रखने का काम किया. कुमार ने बताया कि झारखंड की जनता राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से खुश है. मौके पर हुसैन अंसारी, दिलीप किस्कू, अरविन्द मरांडी, दिलीप किस्कू, अब्दुल अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










